फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोनी हरजीपुर महापंचायत को लेकर पुलिस ने की जगह-जगह नाकेबंदी

Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बड़गांव में मुजफ्फरनगर मार्ग पर  वाहन की जांच करती पुलिस
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह की गांव रोनी हरजीपुर में क्षत्रिय समाज की महापंचायत की घोषणा के बाद रात भर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। तड़के से ही बड़गांव क्षेत्र से मुजफ्फरनगर और शामली जिले की सीमा को जोड़ने वाले रास्तों पर जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। हालांकि बाद में महापंचायत दस दिन के लिए स्थगित हो गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को प्रतिबंध के बावजूद नकुड़ से अंबेहटा तक गुर्जर समाज द्वारा सम्राट मिहिर भोज गौरव यात्रा निकालने की जानकारी मिलते ही चरथावल और बिरालसी क्षेत्र के राजपूत समाज के लोग भारतीय किसान मजदूर संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर के लिए रवाना होने लगे थे। इन्हें पुलिस ने उन्हें मुजफ्फरनगर- सहारनपुर बॉर्डर के गांव बलवाखेड़ी के समीप रोक दिया था। यहां ठा. पूरन सिंह ने मंगलवार को गांव रोनी हरजीपुर में क्षत्रिय समाज की महापंचायत करने घोषणा की थी।
इस महापंचायत की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। मंगलवार की सुबह से ही बड़गांव से मुजफ्फरनगर व शामली को जोड़ने वाले रास्तों नन्हेड़ा बुढ्ढाखेड़ा, मुश्कीपुर मोड़, जड़ौदा पांडा पुलिस चौकी, मौरा पुलिया पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। सीओ देवबंद रामकरन और प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा लगातार गश्त करते रहे। सीओ रामकरन ने बताया कि बड़गांव में सुरक्षा की दृष्टि से एक कम्पनी पीएसी बल, आरआरएफ तथा पुलिस लाइन सहित आसपास के कई थानों से पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट डालने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बड़गांव। पुलिस ने सम्राट मिहिर भोज प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गांव दल्हेड़ी, लुकादड़ी और शब्बीरपुर निवासी तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें