फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण का पुलिस ने किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने शुक्रवार की शाम और जिले भर में दंगा नियंत्रण को लेकर अभ्यास किया। पुलिस टीमों ने संवेेदनशील इलाकों में पैदल गश्त भी की।
विज्ञापन

महानगर में घंटाघर पर एसपी सिटी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमें एकत्र हुई। इसके साथ ही कोतवाली सदर बाजार, थाना कुतुबशेर, कोतवाली मंडी, नगर कोतवाली, थाना जनकपुरी, देहात कोतवाली पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया। इसके साथ ही एसपी सिटी राजेश कुमार व एएसपी प्रीति यादव ने नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, चकराता मार्ग, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, देहरादून रोड, अंबाला रोड पर पुलिस टीमों के साथ भ्रमण किया। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में भी थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पूरे जिले में दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें