फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 97 वाहनों के चालान कर किया पौने दो लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। चिलकाना पुलिस ने धौलाहेड़ी पुल, टोडरपुर तथा बाईपास रोड पर जांच अभियान चलाकर 97 वाहनों के चालान किए। इन पर पौने दो लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि थाना पुलिस की टीम ने रविवार की शाम वाहनों की जांच करना शुरू किया। तीन स्थानों पर पुलिस टीम ने दुपहिया वाहनों तथा बड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट तथा बिना कागजात के चलने वाले दुपहिया वाहनों चालान किए गए। पुलिस ने जांच अभियान के दौरान पौने दो लाख रुपए जुर्माना किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालक में हड़कंप मच गया तथा वाहन चालक मुख्य सड़कों को छोड़कर छोटे रास्तों से अपने गंतव्य की ओर चलने लगे। अभियान में एसएसआई रविंद्र सिंह, एसआई अतुल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें