फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस शराब तस्करों पर लगाए अंकुश, महिलाएं उठाएंगी लाठी डंडे

विज्ञापन
बेहट कोतवाली में शिकायत दर्ज कराती गांव नुनियारी की महिलाएं। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पुलिस शराब तस्करों पर लगाए अंकुश, महिलाएं उठाएंगी लाठी डंडे
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। साहब! हमारे गांव में हरियाणा की शराब बेची जा रही है। उनके बच्चे और घरवाले दिन भर शराब पीकर नशे में धुत रहते हैं। घर का सामान बेचकर शराब पी रहे हैं। गलियों में हुड़दंग रहता है। बहू-बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हर समय लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। आप शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें, नहीं तो वह खुद ही लाठी-डंडे उठाकर उन्हें सबक सिखाएंगी। नुनियारी गांव महिलाओं की महिलाओं ने अल सुबह कोतवाली पहुंच कर ये बातें कहीं। शराब की अवैध बिक्री से पीड़ित इन महिलाओं के तेवर देखकर पुलिस तुरंत हरकत में आई और एक एसआई ने फटाफट रजिस्ट्रर उठाकर शराब बेचने वालों और उन्हें शराब की हरियाणा से सप्लाई करने वाले धौलरा गांव निवासी तस्कर के नाम नोट किए। महिलाओं ने कहा कि यमुना नदी के रास्ते क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है। कोतवाली पहुंचकर शिकायत करने वाली महिलाओं में निशा, सोनिया, मौसम, रेशमा, ममता, कौशल, मंतलेश, बालेश, बाला, कमला, सोनिया आदि रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी ने कहा कि महिलाओं की शिकायत दर्ज कर ली गई। शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें