फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की टीम ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
नकुड़ में अतिक्रमण हटवाती पुलिस प्रशासन की टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। तहसील व नगर पालिका प्रशासन की टीम ने नगर के कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम अजय कुमार व अधिशासी अधिकारी भूपराम वर्मा के नेतृत्व में नगर के पुराना बस अड्डा, बस स्टैंड, तहसील कार्यालय चौक, नगरपालिका कार्यालय चौक स्थित सड़क पर दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही अधिकारियों ने दुकान के बाहर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी। एसडीएम ने दुकानदारों को चेताया कि यदि सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण किया गया तो सामान जब्त करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को नगर में अन्य स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ अरविंद पुंडीर के साथ पुलिस बल व नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

नकुड़ में अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें