फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस पर लगाया झूठा व फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में नंदपुर गांव के ग्रामीण बुधवार को पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर झूठा व फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर एसएसपी से शिकायत की है। नंदपुर निवासी जोनी ने बताया कि वह होली का त्योहार मना रहे थे। आरोप है कि कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर लेकर घर पहुंचे और तोड़फोड़ की। परिवार में महिला व बच्चों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे कई लोग घायल हुए। उन्होंने मारपीट के वीडियो और फोटो पुलिस को उपलब्ध कराए। आरोप है कि पुलिस ने हमलावरों पर कार्रवाई न करते हुए उस पर केस दर्ज कर दिया। बुधवार को वह परिवार की महिलाओं के साथ पुलिस लाइन में पहुंचा। उन्होंने एसएसपी को शिकायत कर पूरे मामले से अवगत कराया और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें