जापानी जूडो कोच का कोर्ट रोड पर स्वागत करते कोच
- फोटो : SAHARANPUR
जापानी कोच सोमा नागाओ से जूडो की बारीकियां सीखेंगे खिलाड़ी
सहारनपुर। जापान के जूडो प्रशिक्षक सोमा नागाओ बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। जिला जूडो संघ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वह यहां आयोजित होने वाले शिविर में जनपद के खिलाड़ियों को जूडो की बारीकियां सिखाएंगे। जापानी प्रशिक्षक को लेकर खिलाड़ी उत्साहित हैं।
पत्रकार वार्ता में जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि सोमा नागाओ जापान की इंटरनेशन कोऑपरेशन एजेंसी द्वारा उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन को उपलब्ध कराए गए हैं। सहारनपुर जिला जूडो संघ के विशेष आमंत्रण पर आए हैं, जो 15 सितंबर तक सहारनपुर में रहकर यहां के नवोदित जूडो खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाएंगे। उन्होंने बताया कि वह दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षित करेंगे। दीपक गुप्ता ने बताया कि सोमा नागाओ अंतरराष्ट्रीय स्तर के जूडो खिलाड़ी रहे हैं, जिनके नाम कई उपलब्धियां हैं। इस दौरान संघ के संरक्षक एसी गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।