सहारनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा अंडर-14 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित ट्रायल में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमखम दिखाया।
ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता के रूप में पूर्ण रणजी खिलाड़ी एवं आईपीएल खिलाड़ी उमंग शर्मा पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को परखा और उन्हें टिप्स दिए। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि ट्रायल में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को फोन के जरिए सूचना दी जाएगी। चयनित खिलाड़ियों के बीच टीमें बनाकर उनके बीच मैच कराए जाएंगे। मैचों में प्रदर्शन के आधार पर एक टीम बनाई जाएगी, जो मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेगी।
एसोसिएशन के चेयरमैन अकरम सैफी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। ट्रायल के आयोजन में अमर गुप्ता, राजकुमार राजू, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, पुण्य गर्ग, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, सैयद मशकूर , योगेश गुप्ता, रवि सिंघल, अमित सेठी, राजीव गोयल, भूपेंद्र कच्छल, भावना तोमर, सचिन गर्ग, अर्जुन सिंह, रविश राठी, राज शेखर, अर्जुन चौहान, मृदुल गर्ग आदि का सहयोग रहा।