ताहरपुर स्थित शूटिंग सेंटर पर पहुंचे एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता शूटर दीपक कुमार गुर्जर
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ओलंपियन दीपक कुमार ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में शूटिंग एक बेहतरीन खेल है, जिसमें खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने खिलाड़ियों को धैर्य बनाकर रखते हुए कड़े परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वह ओलंपिया शूटिंग एकेडमी में आयोजित चौधरी देवी सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने अनुभव भी साझा किए। एकेडमी के कोच मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कई राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुकाबले बृहस्पतिवार से होंगे। प्रतियोगिता 26 फरवरी तक चलेगी। इससे पहले उन्होंने मुख्य अतिथि रहे दीपक कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।