ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी नौ साल का हरि चौहान, जिसे पिटबुल डॉग ने हमला कर जख्मी किया।
सहारनपुर। महानगर में दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में एक पिटबुल डॉग ने नौ साल के बच्चे पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। परिजनों और कॉलोनी वासियों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। कॉलोनी के निवासी मंडलायुक्त से मिलने गए थे, मगर वो बाहर होने के कारण नहीं मिल सके।
ऑफिसर कॉलोनी हॉस्टल दो निवासी मनोज चौहान का नौ वर्षीय पुत्र हरि चौहान शाम के समय पार्क में बच्चों के साथ खेल रहा था। वहां रहने वाला एक व्यक्ति अपना पिटबुल डॉग घुमा रहे थे। इसी दौरान डॉग ने खेल से बच्चे पर हमला कर दिया। डॉग ने बालक के सीने में दांत मार दिए, जिससे बालक जख्मी हो गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को डॉग से छुड़वाया। इस घटना से बच्चे में दहशत बन गई। अभी परिजनों ने इसकी शिकायत किसी से नहीं की है।