संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। क्षेत्र के सहारनपुर मार्ग स्थित चंद्रभान फिलिंग स्टेशन के मालिक ने उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जमानत पर छूट कर आए लूट के आरोपी पूर्व पंप मैनेजर के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। बुधवार को सहारनपुर रोड स्थित चंद्रभान फिलिंग स्टेशन स्वामी रविन्द्र सिंह ने बताया कि उनके पंप पर सौरभ पुत्र मनोज निवासी ग्राम बरसी मैनेजर के पद पर काम करता था। जो कि कुछ दिन पहले ही पेट्रोल पंप के रुपयों की लूट के आरोप में जेल भेज गया था। हाल ही में जमानत पर छूटने के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे सौरभ अपने दो-तीन साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर आया और वहां काम कर रहे कर्मचारियों को धमकाते हुए बोला कि अपने मलिक से बोल देना कि मुकदमा वापस ले ले नहीं तो वह उसको पूरे परिवार सहित गोली मारकर जान से मार देगा। पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।