पीईटी की परीक्षा कें बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पीछे भाग थे अभियार्थी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रारंभिक योग्यता परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों की रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ रही। शनिवार को सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस वाया शामली रद्द हुई तो अभ्यर्थियों ने रोडवेज बस स्टैंड की तरफ दौड़ लगाई। अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक सीट के लिए खूब जद्दोजहद करनी पड़ी।
जनपद में पहले दिन प्रारंभिक योग्यता परीक्षा 19 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा देने के लिए कुछ अभ्यर्थियों ने जनपद में डेरा डाल दिया था। किसी ने रेलवे स्टेशन पर रात बिताई तो कोई होटल या फिर अपनी रिश्तेदारी में रुका। सुबह हुई तो अभ्यर्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचे।
दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। सहारनपुर से बनकर शामली होकर दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को रद्द रही। इसके बाद ट्रेन के इंतजार में खड़े बागपत के अभ्यर्थियों ने दिल्ली रोड पर कांशीराम कालोनी से संचालित होने वाले रोडवेज बस स्टैंड पर जाकर बस पकड़ी।
अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने दूसरे रूटों पर बसों को कम कर शामली, बागपत मार्ग पर 30 से 35 अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी। यहीं नहीं जो अभ्यर्थी बिजनौर के आए थे, वे अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस से गए। ट्रेन में सीट मिल जाए, इसके लिए अभ्यर्थी चलती ट्रेन में ही चढ़ गए। इसके बाद कुछ अभ्यर्थियों को सीट मिली, लेकिन कुछ को बिना सीट के खड़े होकर जाना पड़ा।
ीईटी की परीक्षा कें बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पीछे भाग थे अभियार्थी व यात्री- फोटो : SAHARANPUR