सहारनपुर। आगामी 15 और 16 अक्तूबर को जनपद में होने वाली प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। मंगलवार को परिवहन निगम ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम बना दिया है। यह कंट्रोल रूम 13 से 17 अक्तूबर तक सक्रिय रहेगा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक योग्यता परीक्षा में परिवहन निगम सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली डिपो से 221 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। यह बसें बागपत, बिजनौर, शामली और मेरठ रूट पर चलेंगी। परिवहन निगम परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। जिसका नंबर 9412705023 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी अजय वालिया रहेंगे। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे और दो बजे से रात दस बजे तक दो शिफ्ट चलेगी, जिनमें कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।सभी कर्मचारी डिपो से संचालन को लेकर फीडबैक लेते रहेंगे।