फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जाम लगने से लोगों ने झेली परेशानी

Mon, 13 Feb 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के देहरादून रोड सड़क नी चल रहे कार्य के दौरान लगा जाम
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिली है। सोमवार को महानगर के अंबाला रोड, देहरादून रोड समेत कई मार्गो पर जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जाम में फंसने से 10 मिनट का सफर भी आधे घंटे में हुआ।
विज्ञापन

घंटाघर के पास स्थित एसएएम इंटर कॉलेज के पास सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके चलते एक तरफ की सड़क बंद है। सोमवार को घंटाघर, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, बाजोरिया रोड, अस्पताल पुल, कोर्ट रोड, कचहरी पुल सहित अन्य प्रमुख मार्गो पर जाम लग गया। जाम से बचने के लिए कुछ लोगों ने गली-मोहल्लों की गलियों का सहारा लिया। जो लोग जाम में फंस गए, उन्हें 10 मिनट का सफर भी आधे घंटे में तय करना पड़ा। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने के कारण ज्यादा परेशानी हुई। दोपहर एक बजे से दो बजे जाम लगा रहने से नागरिक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें