फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने आ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-अब तक 236 तीर्थ यात्रियों के बन चुके हैं स्वास्थ्य प्रमाणपत्र
विज्ञापन

-जिला अस्पताल में नौ चिकित्सकों का मेडिकल बोर्ड गठित

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बाबा अमरनाथ के दर्शन करने से पहले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य है। जिला अस्पताल में तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। अब तक 236 तीर्थ यात्री स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवा चुके हैं। गठित टीम उम्र के साथ ह्रदय रोग, ब्लड प्रेशर, हड्डियों, आंखों की जांच और ईसीजी आदि कराती है।
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, ताकि अधिक ऊंचाई पर चढ़ने के लिए यात्री योग्य हो। इसके लिए मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लेना पड़ता है। जिन लोगों को सांस, दिल की परेशानी, छोटे बच्चे तथा 75 साल से अधिक आयु के लोग नहीं जा सकते। इसके अलावा शारीरिक रूप से भी व्यक्ति स्वस्थ होना जरूरी है। इसलिए यात्रियों को अपना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र स्वास्थ्य विभाग से बनवाना पड़ता है। एसबीडी जिला अस्पताल में अपना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चौधरी, डॉ. विरेंद्र भट्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामानंद, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मराज मनु, फिजिशियन डॉ. बीएस सोढ़ी, डॉ. अनिल वोहरा, ईएमओ डॉ. अमित राठी, डॉ. जीशान व डॉ. अभिनव कुमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें