फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मौसम के बार-बार बदलने से लोग हो रहे बीमार

Wed, 03 May 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बदल रहे मौसम में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। सर्द और गर्म के बीच अगर जरा भी लापरवाही हुई तो सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है। तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। इसकी वजह से बच्चों व बड़ों को बड़े सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी ने जकड़ लिया है। ऐसे मौसम में चिकित्सक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मई में भी मौसम बदल रहा है। जिले में पिछले दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिस वजह से मौसम स्थिर नहीं हो रहा है। तापमान भी करीब 20 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। कभी धूप, कभी बारिश तो कभी ठंड से सर्द गर्म बना हुआ है। सर्द गर्म से बच्चों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बच्चे बुखार की चपेट में आ रहे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल से लेकर निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि हल्की बारिश में लोग गर्मी को देखते हुए भीग रहे हैं, जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। दमा के मरीज अगर इस मौसम में भीगते हैं तो उनको सांस की नली ज्यादा सिकुड़ जाती है, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विरेंद्र भट्ट ने बताया कि इस मौसम में बच्चों को ज्यादा बचाने की जरूरत है। पूरी आस्तीन के कपड़े पहना कर रखें। बच्चों को मच्छरों से बचाएं। ठंडी चीजों का सेवन न करने दें। आइसक्रीम और शीतल पेय पदार्थ का सेवन न करने दें। बाहर का खाना व तली भुनी चीजों से बच्चों को दूर रखें। घर में व आसपास मच्छर न पनपने दें। सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें