सहारनपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जिला कार्यालय के सहायक भविष्य निधि आयुक्त संदीप ओसवाल ने बताया कि एक नवंबर से पेंशन धारकों का सालाना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराया जा रहा है। इसके साथ ही कर्मचारी अपने बैंक या किसी जनसेवा केंद्र पर भी अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं। इस प्रमाणपत्र के लिए अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पीपीओ नंबर, बैंक पासबुक लेकर आना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अवश्य जमा कराएं अन्यथा जनवरी माह से पेंशन बंद हो जाएगी।