फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर-अंबाला पैसेजर में पहले दिन कम रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो साल बाद सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर ट्रेन पटरी पर दौड़ी। जिसके चलते यात्रियों को खासी राहत मिली। हालांकि सोमवार को पहले दिन आठ कोच की ट्रेन में करीब 225 यात्रियों ने ही सफर तय किया। अब ट्रेन शुरू हो गई तो धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में ट्रेनों के पहिए थम गए थे। संक्रमण कम होने के बाद अब धीरे-धीरे सभी ट्रेनें पटरी पर लौट रही हैं। दो साल बाद सोमवार को गाड़ी संख्या 04147 सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर का संचालन हुआ। सहारनपुर से यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे रवाना हुई। इस ट्रेन में जाने के लिए लगभग 225 यात्रियों ने काउंटर से टिकट खरीदी। इनमें सबसे ज्यादा कामकाजी यात्री शामिल रहे। सहारनपुर से चलकर ट्रेन पिलखनी, सरसावा, कलानौर, यमुनानगर, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफापुर, बराड़ा, तंडवाल, केसरी, दुखेड़ी रेलवे स्टेशन होते हुए अंबाला छावनी में सुबह 7:10 बजे पहुंची। पहले दिन ट्रेन में यात्रियों की संख्या काफी कम रही।
अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर आज से चलेगी
गाड़ी संख्या 04578 अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन मंगलवार यानि आज से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन 12 कोच के साथ चलेगी।
सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर का सोमवार से संचालन हो गया है। दो साल बाद यह ट्रेन शुरू हुई है। इसलिए पहले दिन यात्री कम रहे। अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ने से राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी। - प्रदीप गिल्होत्रा, सीएमआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें