फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बैठक में शामिल होने से निकलेंगे सार्थक परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो सितंबर को दिल्ली में होगी बैठक, 11 समस्याओं पर की जाएगी चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन की बैठक ट्रांसपोर्ट नगर में हुई, जिसमें दो सितंबर को दिल्ली होने वाली ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट्स कांग्रेस की मैनेजिंग कमेटी की बैठक को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि बैठक में शामिल होने से सार्थक परिणाम निकलेंगे।
एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि समय-समय पर अपनी आवाज को प्रदेश तक पहुंच जाने का प्रयास किया गया, लेकिन हमारी बात को नहीं सुना गया। मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष योगेंद्र तायल ने कहा कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट्स कांग्रेस की 214वीं मैनेजिंग कमेटी की बैठक दो सितंबर को दिल्ली होने जा रही है, जिसमें 11 बिंदु प्रस्तावित किए गए हैं। इन 11 समस्याओं पर चर्चा होगी और निर्णय तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में फेडरेशन के मंडलीय अध्यक्ष सरदार जंग सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर मुलाकात की। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौ. गजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विजय भाटिया, महासचिव गणेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह दुआ, चौ. गुलफाम गौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें