फोटो समाचार-
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट ने दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर जलवायु सहनशील समेकित जलग्रहण प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद से ग्राम थरौली प्रधान प्रतिनिधि संदीप चौधरी व पद्मश्री से सम्मानित किसान सेठपाल ने भाग लिया। उन्होंने जल संरक्षण और जलग्रहण क्षेत्र के सतत विकास में सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी उमराव सिंह, राकेश कुमार व कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।