फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वांटम के दीक्षांत समारोह में पार्थ कुलाधिपति पदक से सम्मानित

विज्ञापन
फ्वांटम में पार्थ गर्ग को उपाधि प्रदान करते मुख्य अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। क्वांटम विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान आयोजित भव्य समारोह में 791 छात्रों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। समारोह में बीटेक सीएसई के पार्थ गर्ग को कुलाधिपति पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के श्याम जी सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल के महानिदेशक बीपी पांडे ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने कॅरिअर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही देश और समाज सेवा में भी जुटें। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी और आईईटी लखनऊ के पूर्व निदेशक डॉ. एके खरे ने कहा कि छात्र अपनी क्षमता को पहचानें और जो कुछ भी करें उसे पूरी लगन के साथ करने का प्रयास करें।
इससे पूर्व वीसी डॉ. विवेक कुमार द्वारा स्वागत भाषण पढ़ा गया। कुलपति अजय गोयल ने कहा कि पास आउट छात्र-छात्राओं के लिए संभावनाओं का आसमान खुला है जरूरत है कि वे ईमानदारी से अपनी क्षमताओं का प्रयोग करें। समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत 33 स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और चार कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इस दौरान लाखन राणा, चिराग पुंडीर, सिम्पी मलहोत्रा, अभिषेक राणा, मोहित राणा, सिजल सैनी, ईशिका वत्स, निशांत, विनय राणा, सूर्य राणा, दुष्यंत आदि छात्र-छात्राएं रहे।

क्वांटम में मेधावी छात्रा को उपाधि प्रदान करते अतिथि और डायरेक्टर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें