फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक

विज्ञापन
सरसावा में पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाते जैन समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जैन समाज द्वारा 23 वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक हर्ष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरसावा और रामपुर मनिहारान के जैन मंदिरों में निर्वाण लड्डूू चढ़ाया गया।
विज्ञापन

सरसावा के सराफा बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जी में सुबह के समय मंदिरों में नित्य नियम पूजा प्रक्षाल के उपरांत तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्वामी जी की पूजा की गई। निर्वाणकांड पढ़ने के उपरांत निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। मंदिर कमेटी के मंत्री राजीव जैन ने बताया कि 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्वामी ने श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मोक्ष प्राप्त किया था। श्री महावीर बुल्ली कोर जैन मंदिर में भी निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। संदीप जैन, अंकुर जैन, अमित जैन, सुलभ जैन, आशीष, अंकित, अलका जैन, सुधा जैन, वीना जैन, ऋतु जैन, सुधि जैन, पारुल जैन आदि रही।
रामपुर मनिहारान में सकल दिगंबर जैन कार्यकारिणी समिति के तत्वावधान में प्राचीन मंदिर में पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक कर शांतिधारा की गई। पार्श्वनाथ भगवान के समक्ष 23 किलो का निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। आचार्य श्री108 भारत भूषण जी महाराज के सानिध्य में अतिथि भवन में तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी की विशाल रचना की गई। जहां पर बनी स्वर्णभद्र कूट पर मंदिर से लाकर भगवान की प्रतिमा को विराजमान कर भगवान को निर्वाणफल चढ़ाया गया। जैन समाज अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष निपुण जैन, मंत्री अभिषेक जैन, शशांक जैन, पंकज जैन, भूपेंद्र जैन, परवीन जैन टियो, विजय जैन, आर्जव जैन, अंकुश जैन अशोक जैन रोहित जैन डॉ राजेश जैन, अमित जैन, योगेश जैन, वीरेश जैन, आकाश जैन, प्रियंक जैन, अभिषेक जैन, प्रदीप जैन, अनिल जैन रहे।

सरसावा में पूजा अर्चना करते जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें