फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परसागढ़ निवासी युवक की चंडीगढ़ में मौत

विज्ञापन
गांव परसागढ़ उर्फ सलीरा निवासी मृतक अजय कुमार का फाइल फोटो। श्रोत परिजन - फोटो : mathura
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर) गांव परसागढ़ उर्फ सलीरा निवासी अजय कुमार (28) पुत्र लक्की की चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर काम करते समय हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद पहुंचे शव का सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। अजय कुमार रेलवे में ठेकेदारी के माध्यम से लाइन पर सफाई करने का कार्य करता था। अजय रविवार को चंडीगढ़ में रेलवे लाइन के निकट खड़े पेड़ पौधों की सफाई कर रहा था। साथियों ने बताया कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई तथा चक्कर आने पर पर गिर पड़ा। साथियों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन सोमवार दोपहर उसके शव को गांव ले आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें