फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल रेलवे फाटक खुला, आवागमन हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पेपर मिल रेलवे फाटक को देर शाम खोल दिया गया। फाटक से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ, जिसके चलते वाहन चालकों को राहत मिली।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को रेलवे ने पेपर मिल रोड स्थित रेलवे फाटक पर काम करने के लिए बंद कर दिया था। हर दिन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक फाटक पर काम किया। वाहनों के संचालन को लेकर रेलवे ने डीएम आवास, दाबकी, परागपुर को वैकल्पिक मार्ग बनाया था, लेकिन इसके बाद भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बुधवार की शाम फाटक पर मरम्मत का कार्य पूरा हुआ तो रेलवे ने साढ़े छह फाटक को खोल दिया। जिसके बाद फाटक से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। दुपहिया से लेकर चौपहिया वाहन गुजरने लगे। जिससे लोगों को राहत मिली। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ तेजवीर सिंह ने बताया कि पेपर मिल रोड फाटक पर काम पूरा होने के बाद बुधवार की देर शाम खोल दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें