फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सहारनपुर में बनी थी पेपर लीक की रणनीति

Sun, 12 Feb 2023 04:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लेखपाल और इंजीनियर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार की एसआइटी ने शनिवार को गागलहेड़ी क्षेत्र से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनसे खुलासा हुआ कि पेपर लीक करने की रणनीति सहारनपुर में बनाई गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को हरिद्वार एसआइटी ने थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कुलचंदपुर उर्फ नथौड़ी से सगे भाई संदीप व अमित को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले एसआइटी इन दोनों के बड़े भाई संजीव और इनके मामा को भी गिरफ्तार कर चुकी है। एसआइटी की जांच में सामने आया है कि पेपर लीक करने की रणनीति सहारनपुर में ही बनाई गई थी। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक कार्यालय में आरोपियों की मीटिंग भी हुई थी। यहां पर कई अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसके बाद बिहारीगढ़ क्षेत्र में अभ्यर्थियों एक रिसोर्ट में जेई-ऐई का पेपर पढ़वाया गया था।
पहले भी गिरफ्तार हो चुकी कई आरोपी
इस मामले में पहले भी कई आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार हो चुके हैं। अब दो भाई पकड़े गए हैं। वहीं, उत्तराखंड़ एसआइटी के निशाने पर अभी सहारनपुर के कई अन्य आरोपी भी हैं, जिनको को पकड़ने एसआइटी दोबारा आ सकती है।
विज्ञापन

दो भाइयों को गिरफ्तार करने की जानकारी मिली है। एसआइटी ने कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी है। इसका पता लगाया जा रहा है। डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें