फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पाज बांगर में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Fri, 22 Sep 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। गांव पाजबांगर में एक मकान की दीवार पर तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे ग्रामीणों ने सुभाष कांबोज की दीवार पर चलता हुआ तेंदुआ देखा। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। तेंदुए की सूचना पर चिलकाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। तेंदुआ कुछ देर बाद नेमचंद तथा बबली के मकान की दीवार से होता हुआ जंगलों में गायब हो गया। गांव के अंकित कांबोज सचिन कांबोज, संदीप सैनी, गौरव, आमन आदि ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में डर का माहौल है। लोग घर से बाहर निकलते हुए डर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में आए जंगली जानवर से उनकी सुरक्षा की जाए। गौरतलब है कि तीन दिन पहले गांव नथमलपुर में भी तेंदुआ दिखाई दिया था, लेकिन वन विभाग ने उसे फिशिंग कैट बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें