छुटमलपुर। भाकियू तोमर के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. सुदेशपाल सिंह ने कहा कि सभी सरकारों ने किसानों का शोषण किया है। ग्राम रसूलपुर कलां में सुशील प्रधान के निवास पर बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए 29 सितंबर को गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर पंचायत करेंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों से पंचायत में पहुंचने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता मौ. हनीफ ने की और संचालन मनोज कांबोज ने किया। इस दौरान मुकेश कांबोज, दीपक सैनी, पारित उपाध्याय, शिवम, पारस कांबोज, प्रवेश कांबोज, राजेंद्र, मंजेश, गुलशान मलिक, मंसूर मलिक और कय्यूम मलिक आदि रहे।