चार चरणों होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सहारनपुर में ऐलान के बाद से तैयारियां शुुरू कर दी गई हैं। ब्लाकवार होने वाले इस चुनाव में यहां पहले से तीसरे चरण में तीन-तीन ब्लाक में चुनाव प्रक्रिया चलेगी और चौथे चरण में दो ब्लाक में सबसे अंत में मतदान होगा। पहले चरण में साढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद, दूसरे चरण में रामपुर मनिहारन, देवबंद और नानौता में मतदान कराए जाएंगे। इसके बाद तीसरे चरण में पुंवारका, बलियाखेड़ी, नागल और चौथे चरण में गंगोह और नकुड़ में चुनाव कराए जाएंगे। इस दौरान ब्लाक क्षेत्र में पड़ने वाले जिला पंचायत सदस्यों का भी चुनाव कराया जाएगा। आपको बता दें कि सहारनपुर में 11 ब्लाक और 49 जिला पंचायत क्षेत्रों का चुनाव होना है।
ऐसी चलेगी चुनाव प्रक्रिया
पहला चरण
नामांकन तिथि- 28 और 29 सितंबर 2015
नामांकन समय- सुबह 8:00 - अपरान्ह 4:00
पत्रों की जांच तिथि :- 30 सितंबर और 01 अक्तूबर 2015
उम्मीदवारी वापसी तिथि :- तीन अक्तूबर 2015
प्रतीक आवंटन तिथि :- तीन अक्तूबर 2015
मतदान तिथि:- 09 अक्तूबर 2015
दूसरा चरण
नामांकन तिथि- एक से तीन अक्तूबर 2015
नामांकन समय- सुबह 8:00 - अपरान्ह 4:00
पत्रों की जाँच तिथि :- चार और पांच अक्तूबर 2015
उम्मीदवारी वापसी तिथि :- छह अक्तूबर 2015
प्रतीक आवंटन तिथि :- छह अक्तूबर 2015
मतदान तिथि:- 13 अक्तूबर 2015
तीसरा चरण
नामांकन तिथि- छह से सात अक्तूबर 2015
नामांकन समय- सुबह 8:00 - अपरान्ह 4:00
पत्रों की जाँच तिथि :- आठ और नौ अक्तूबर 2015
उम्मीदवारी वापसी तिथि :- 10 अक्तूबर 2015
प्रतीक आवंटन तिथि :- 10 अक्तूबर 2015
मतदान तिथि:- 17 अक्तूबर 2015
चौथा चरण
नामांकन तिथि- नौ से 10 अक्तूबर 2015
नामांकन समय- सुबह 8:00 - अपरान्ह 4:00
पत्रों की जाँच तिथि :- 14 और 15 अक्तूबर 2015
उम्मीदवारी वापसी तिथि :- 16 अक्तूबर 2015
प्रतीक आवंटन तिथि :- 16 अक्तूबर 2015
मतदान तिथि:- 29 अक्तूबर 2015