मुजफ्फराबाद। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव शहजादपुर उर्फ ढालवाला में मंगलवार शाम करीब पांच बजे आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय हमदान पुत्र गुलफाम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन में बच्चे को मुजफ्फराबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इससे पहले 27 अप्रैल को गांव चाऊपुर में भी आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ साल के बच्चे पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। इससे बीस दिन पहले भी ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर के मासूम बेटे को कुत्तों ने नोच कर मौत के घाट उतार दिया था। कुत्ताें के हमलों की लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने हिंसक कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।