चिलकाना।
चिलकाना पुलिस ने ओवरलोड खनिज ला रहे दो वाहन चालकों तथा एक संदिग्ध व्यक्ति को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि एसआई राहुल कुमार बृहस्पतिवार की सुबह गांव दुमझेडा में मसखरा नदी के पुल के पास जांच कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की तरफ से आ रहे खनन से भरे दो वाहनों को रोका। दोनों वाहनों में ओवरलोड खनन भरा हुआ था। पुलिस ने ट्रक चालक आजम पुत्र इमरान निवासी गांव बुढ़नपुर गंगोह तथा गुड्डू पुत्र पुन्नू निवासी खेड़ी भिकरोडी थाना भगवानपुर को 2/3 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में जेल भेज दिया तथा ट्रकों को सीज कर दिया। खनन पकड़े जाने की सूचना जिला खनन अधिकारी को दे दी। उधर एसआई रोहताश सिंह ने मलकपुर चौराहे पर जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। पुलिस को इसके पास से एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए राशिद उर्फ सोनू पुत्र सगीर निवासी गांव गुमटी को आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया।