फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाहरी युवकों ने छात्र पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। बाहरी युवकों ने छात्र पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र का उपचार कराया। छात्र के परिजनों ने तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक माह में छात्रों से मारपीट की यह चौथी घटना है जिससे छात्रों के परिजनों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित पीजी पायस स्कूल में दसवीं का छात्र कन्हैया त्यागी पुत्र दीपक त्यागी निवासी फिराहेड़ी जैसे ही छुट्टी होने के बाद गेट से बाहर निकला तो चार पांच युवकों ने उसे रोककर उसका नाम पूछा। उसके नाम बताते ही उन युवकों ने उस पर बेल्टों, हाथ में पहनने वाले कड़ों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाया तो वो बाहरी युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को हरोड़ा अस्पताल भिजवा कर उसका उपचार कराया। स्कूल प्रबंधक पंकज गर्ग का कहना है की छुट्टी के समय न तो चौकी स्टॉफ कहीं नजर आता है और न ही एंटी रोमियो टीम स्कूल, काॅलेजों पर दिखाई देती है। उधर, प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि छात्र का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। बाहरी युवकों की पहचान कर ली गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें