मिर्जापुर। आलमपुर गांव में गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रायपुर-हथनीकुंड मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया।
घटनाक्रम के अनुसार, आलमपुर गांव में गोवंश मिलने पर ग्रामीणों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी। जिस पर बजरंग दल के विभाग संयोजक हरीश कौशिक, मनीष योगाचार्य, विशाल चौहान, जिला संयोजक योगेश चौहान आदि काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रायपुर पहुंचकर देर शाम रायपुर-हथनीकुंड मार्ग पर जाम लगा दिया। धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीओ शशीप्रकाश शर्मा और कोतवाली बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे और दो दिन में घटना के खुलासे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।