फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ओटीएस का जिले के 4.48 लाख बकायेदारों में से 1,19,567 ने उठाया लाभ

Thu, 18 Jan 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजली बकायेदारों के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना समाप्त हो गई है। ओटीएस का जिले के 4.48 लाख बकायेदारों में से 1,19,567 ने ही लाभ उठाया है। इनसे विद्युत निगम को 179.24 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। 52.5 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ किया गया। 3,28,433 बकायेदार योजना का लाभ नहीं उठा सके। अब इन बकायेदारों की बत्ती गुल करने की विद्युत निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 6.89 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 4.48 लाख ऐसे हैं, जिन पर 1711 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा। इनके लिए विद्युत निगम की ओर से एकमुश्त समाधान योजना शुरू हुई थी। जिसके पंजीकरण आठ नवंबर से शुरू हुए थे और 16 जनवरी तक चले। योजना समाप्त हो गई है। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि घरेलू श्रेणी के 3,87,421 बकायेदारों में से 1,04,055 ने योजना का लाभ उठाते हुए 133.98 करोड़ रुपये जमा कराया।
इन उपभोक्ताओं को 35.5 करोड़ रुपये सरचार्ज माफी का लाभ प्राप्त हुआ। इसी तरह वाणिज्यिक श्रेणी के 23,931 में से 6203 बकायेदारों ने 6.26 करोड़ रुपये बकाया जमा कराया। 1.06 करोड़ रुपये सरचार्ज माफ हुआ। निजी नलकूप श्रेणी के 35948 में से 9038 बकायेदार उपभोक्ताओं ने 38.24 करोड़ रुपये बकाया जमा किया। 15.80 करोड़ रुपये सरचार्ज माफ का लाभ उठाया। छोटे व मध्यम कारखाने श्रेणी के 685 में से 227 बकायेदार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया और 0.60 करोड़ रुपये बकाया दिया। इन उपभोक्ताओं को 0.11 करोड़ रुपये सरचार्ज माफी का लाभ प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें