फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संग्रह अमीनों का वेतन रोकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, बेहट। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या ने शाकंभरी देवी हादसे के दौरान ड्यूटी से नदारद रहने वाले तीन संग्रह अमीनों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं, साथ ही तीनों को आरोप पत्र भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

शाकंभरी देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार मंगलवार सुबह शाकंभरी खोल में पानी का सैलाब आने से बह गई थी। हादसे में सहारनपुर के शुगर मिल कॉलोनी निवासी सीमा की मौत हो गई थी तथा उसकी तीन बेटियां तानिया, मेघा, रिया को छात्रों ने बचा लिया था। इस मामले में प्रशासन की ओर से वहां बाढ़ चौकी से लापता मिले तीन संग्रह अमीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को हादसे के दौरान बाबा भूरादेव मंदिर पर बनाई गई बाढ़ चौकी पर संग्रह अमीन नफे सिंह, संदीप कुमार और रामेंद्र की ड्यूटी थी, लेकिन तीनों ही ड्यूटी से नदारद थे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीनों संग्रह अमीनों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं, साथ ही तीनों को आरोपपत्र भी दिए गए हैं। आरोप पत्रों के जवाब के बाद इनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें