फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। वर्ष 2018 से लगातार अनुपस्थित चल रहे पोक्सो अधिनियम के एक वाद में साक्षी जनपद चित्रकूट में तैनात सब इंस्पेक्टर लविक त्यागी को विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम कक्ष संख्या- 14 कल्पना पांडे ने गिरफ्तार कर 22 नवंबर को न्यायालय के समक्ष पेश करने के आदेश पारित किए हैं।
विज्ञापन

पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत एक मामला अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 14 के न्यायालय में सन 2015 से विचाराधीन है। इस वाद में सब इंस्पेक्टर लविक त्यागी का साक्ष्य होना है। लविक त्यागी साक्ष्य हेतु उपस्थित नहीं हुए। वर्ष 2018 से लगातार उन्हें नोटिस और समन की तामील कराई जा रही है। इसके बावजूद लविक त्यागी कोर्ट में पेश नहीं हुए। दो नवंबर 2022 को उनके विरुद्ध लगातार अनुपस्थित रहने व न्यायालय तथा अपने उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन ना करने के कारण वाद भी दर्ज किया गया। एसएसपी चित्रकूट को भी आदेश भेजा गया। एसएसपी सहारनपुर के द्वारा भी सब इंस्पेक्टर त्यागी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने संबंधी पत्र भेजा गया किंतु इस सब के बावजूद भी लविक त्यागी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। 15 नवंबर को भी साक्ष्य हेतु लविक त्यागी उपस्थित नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए तथा लगातार पांच वर्षों से साक्ष्य हेतु प्रस्तुत ना होने के कारण अपर सत्र न्यायाधीश कल्पना पांडे ने धारा 350 सीआरपीसी के अंतर्गत ललित त्यागी पर 100 रुपये का अर्थदंड लगाया है। साथ ही लविक त्यागी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर थानाध्यक्ष कोतवाली देहात सहारनपुर को निर्देशित किया है कि वह व्यक्तिगत रूप से लविक त्यागी को गिरफ्तार कर 22 नवंबर को न्यायालय के समक्ष उपस्थित करें। अन्यथा की स्थिति में आईपीसी की धारा के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आदेश की प्रति एसएसपी चित्रकूट, डीआईजी झांसी, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ,एसएसपी सहारनपुर को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें