फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म का विरोध राजनीतिज्ञों का घिनौना रूप : सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
-15 अक्तूबर को वैश्य समाज धूमधाम से मनाएगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा के संस्थापक सदस्य दीपकराज सिंघल ने सनातन धर्म के विरोध को बेवजह एवं राजनीतिज्ञों का बहुत ही घिनौना रूप करार दिया।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल इस्टेट में बुधवार को 15 अक्तूबर को मनाए जाने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर बैठक में दीपकराज सिंघल ने कहा कि राजनीतिज्ञों को सनातन धर्म पर राजनीति न कर अन्य राजनीतिक मुद्दों पर बहस करनी चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, चिह्न, स्कॉलरशिप देकर के सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा अग्र समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी बंधुओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अग्रसेन जयंती महोत्सव के लिए राजकुमार गर्ग, रितेश बंसल को संयोजक नियुक्त किया गया। अध्यक्षता पंकज अग्रवाल व संचालन सचिव सुधीर गर्ग ने किया। इस मौके पर डॉ़ विजेंद्र गोयल, अनिल कंसल, रितेश बंसल एडवोकेट, राजकुमार गर्ग, राजकिशोर गुप्ता, अमित गोयल, डॉ़ सुधीर गुप्ता, राजीव गर्ग, विपिन गर्ग, अरविंद गुप्ता व अनुज अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें