फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, हंगामा

Wed, 04 Sep 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रायवाला के निसार रोड पर  स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा करते क्षेत्रवासी ,स्रोत क्षेत्रवासी
विज्ञापन
सहारनपुर। रायवाला बाजार और निसार रोड पर स्मार्ट मीटर लगाने गई विद्युत निगम की टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। इस वजह से टीम को वापस लौटना पड़ा। पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को रायवाला बाजार और निसार रोड पर टीम स्मार्ट मीटर लगाने गई। क्षेत्रीय लोगों ने टीम का घेराव करते हुए स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर में अनेक खामियां है। यह मीटर कभी भी बंद हो जाता है और रीडिंग ज्यादा दिखाता है। पता लगने पर पार्षद मंसूर बदर व अहमद मलिक ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके साथ ही विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि लोगों की शंका को दूर करें। इसके पश्चात स्मार्ट मीटर लगाएं।
पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि बुधवार को विद्युत निगम के अधिकारियों से मिलकर वार्ता की जाएगी। पार्षदों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत उनके घर से करें। ताकि लोगों की शंकाएं दूर हो सकें। मंसूर बदर ने बताया कि अधिशासी अभियंता अविनाश, उपखंड अधिकारी जैन बाग बिजलीघर से वार्ता की जाएगी। इसके पश्चात ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें