फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू, यात्रियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंबाला में टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से रेलवे ट्रैक पर आ गया था पानी
विज्ञापन

-बारिश थमने के बाद रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटे रहे रेलवे कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग पर छठें दिन ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। जिसके बाद रेल यात्रियों को खासी राहत मिली। बारिश थमने के बाद ट्रैक को दुरुस्त करने में रेलवे कर्मचारी बृहस्पतिवार और शुक्रवार सुबह आठ बजे तक जुटे रहे थे।
भारी बारिश के चलते अंबाला रेलखंड में टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से दुखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक तक पानी पहुंच गया था। जिसकी वजह से इस रूट की सभी ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं। आठ से 10 ट्रेनों को अंबाला, पानीपत, दिल्ली, मुरादाबाद रूट से निकाला जा रहा था। इसके साथ ही तीन से चार ट्रेनें सहारनपुर में ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दी गई थी। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अंबाला मंडल से रेलवे के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक पर कार्य युद्ध स्तर पर कराया। रेल अधिकारियों की मानें तो बृहस्पतिवार तक ट्रैक दुरुस्त कर दिया गया था, जो छोटी-मोटी कमी रह गई थी, उसे शुक्रवार सुबह आठ बजे से पहले तक पूरा किया। ट्रैक दुरुस्त होने के बाद आठ बजे से सहारनपुर-अंबाला की अप व डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया। पांच दिन से निरस्त चल रही ट्रेनें शुरू हुई तो यात्रियों को राहत मिली और वह अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन


तीन ट्रेनें रहीं रद्द, छह अपने तय समय से लेट पहुंचीं
सहारनपुर। भले ही सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग ट्रेनों के आवागमन के लिए खोल दिया हो, लेकिन अभी तक ट्रेनें रद्द और लेट चल रही हैं। शुक्रवार को ट्रेन नंबर 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, 20412 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14521 दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहीं। ट्रेन नंबर 14645 जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस दिल्ली-अंबाला के बीच रद्द रही। इनके अलावा 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग 4:24 घंटे, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 3:15 घंटे, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 3:38 घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। ट्रेन नंबर 04532 अंबाला कैंट-सहारनपुर मेमू तीन, 12408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस 2:36 घंटे और ट्रेन नंबर 14309 लक्ष्मीबाई नगर-देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से सहारनपुर में आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें