सहारनपुर। कोरोना काल में बंद हुई दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन स्वतंत्रता दिवस पर बहाल हो गई। ट्रेन का संचालन होने से रेल यात्रियों को राहत मिली। यह ट्रेन सहारनपुर न आकर टपरी से होकर निकल रही है। कोरोना से पहले ट्रेन सहारनपुर आती थी।
कोरोना काल में ट्रेनों के पहिए थम गए थे। इसके बाद कोरोना का प्रकोप कम हुआ तो धीरे-धीरे सभी ट्रेनों के पहिए पटरी पर आ गए हैं। गाड़ी संख्या 54471-72 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर कोरोना काल से पहले चलती थी। पिछले दो सालों से बंद पड़ी थी। अब इस ट्रेन का संचालन स्वतंत्रता दिवस से शुरू किया गया। लेकिन इस ट्रेन का नंबर 14303-04 कर दिया। इस नंबर से यह ट्रेन दिल्ली-हरिद्वार के बीच शुरू हो गई है। इस ट्रेन को सहारनपुर न लाकर टपरी से ही शुरू किया गया है। ट्रेन का संचालन शुरू हुआ तो रेल यात्रियों को राहत मिली है।