फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: उफ गर्मी की मार, तापमान पहुंचा 43 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोमवार को जनपद में न्यूनतम तापमान 23.8 और अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर,। पारा लगातार चढ़ रहा है, जिसके कारण लोग गर्मी से बेहाल हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट रही और वह 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन अधिकतम तापमान बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा। धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल रहा। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप का असर और अधिक बढ़ गया। दोपहर में लोग धूप से बचने के लिए तरह तरह के उपाय करते नजर आए। धूप के साथ ही लू ने भी लोगों को परेशान किया। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े त्वचा को झुलसा रहे थे। तापमान की बात करें तो रविवार की रात हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले 26.4 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 23.8 पर आ गया। लेकिन अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। ऐसे में अधिकतम तापमान बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ने का अनुमान है। बृहस्पतिवार तक जनपद में बादलों का आगमन हो सकता है, जिसके साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें