कोरोना संक्रमित महिला की दोबारा जांच कराने पर आई निगेटिव रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में तीन दिन से लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को एक और व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जो बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र का रहने वाला है। 21 मार्च को साढ़ौली कदीम में एक महिला की दोबारा जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, जो अब ठीक है। अब सक्रिय केस छह रह गए।
जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि जनपद में कोरोना की जांच बढ़ी है, जिस वजह से आए दिन कोरोना संक्रमित मिल रहे। रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, आईएमए भवन और सभी ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन दो हजार जांच हो रही है।
शुक्रवार को बलियाखेड़ी के गांव लाखनौर में 42 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है, जो कुछ दिन पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार, खांसी की शिकायत होने पर दिखाने के लिए गया था। वहां पर चिकित्सकों ने उसकी कोरोना जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति को घर पर आइसोलेट किया है।