सहारनपुर। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। बुधवार को डेंगू का एक और मरीज मिला है, जिसकी जांच रिपोर्ट राजकीय मेडिकल कॉलेज से आई है।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि डेंगू पीड़ित की उम्र 50 साल है, जो कमेला कॉलोनी का रहने वाला है। टीम ने डेंगू पीड़ित के यहां पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया, साथ ही मेडिकल कॉलेज व एसबीडी जिला अस्पताल में बुखार के संदिग्ध मरीजों की डेंगू जांच कराई जा रही है। जिले में अब तक डेंगू के पांच मामले मिल चुके हैं।