फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: द्वितीय चरण में लगेंगे एक लाख स्मार्ट मीटर

Tue, 03 Sep 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में पहले चरण में 48 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अब विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एसके अग्रवाल ने द्वितीय चरण में एक लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने की शुरुआत कर दी है। इसके तहत प्रत्येक उपभोक्ता के घर स्मार्ट मीटर लगेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में 48 हजार स्मार्ट मीटर लगाए थे। इससे उपभोक्ताओं को भी लाभ है। सोमवार से दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है। इसके के तहत एक लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। शासन के निर्देशानुसार कार्य शुरू कर दिया गया है। दूसरे चरण में भी स्मार्ट मीटर निशुल्क लगेंंगे। इससे उपभोक्ताओं को कई फायदे होंगे। गलत बिल आने से छुटकारा मिलेगा। हर माह रीडिंग नहीं होगी। उपभोक्ता पर बिजली बिल बकाया नहीं होगा। क्योंकि, स्मार्ट मीटर से बिल जमा न होने पर विद्युत सप्लाई बंद कर देगा। विद्युत केंद्रों पर फाल्ट और सप्लाई न होने की तुरंत विभाग को जानकारी हासिल होगी। तत्काल प्रभाव से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें