फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक आस तुम्हारी है विश्वास तुम्हारा है बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट बिहारीगढ़ के तत्वावधान में बुग्गावाला रोड पर आयोजित बाबा खाटू श्याम के जागरण में देर रात तक श्रद्धालु बाबा के भजनों पर नाचते रहे।
विज्ञापन

जागरण में डॉ. संजय चौहान ने बाबा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू कराया। मशहूर कलाकार सौरभ सांवरिया ने बाबा के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। गायक कलाकार सुखपाल ने भजनों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाबा की दासी गायिका मासूम ने अपने भजनों पर हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल यह कहता है..., एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है... सुना कर भक्तिरस की धारा बहा दी।
इस मौके पर मोहन चौहान, राहुल कश्यप, बिट्टू पुंडीर, अनुज चौहान, चंचल चौहान, डॉ. संजय चौहान, गुरमीत राठौर, निक्कू, डॉ. राजीव शर्मा, प्रधान संजय सैनी, दीपक चौहान, विनोद गुप्ता, जयमल, वैभव गुप्ता, दीक्षांत पुंडीर, अंकित रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें