फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में एक करोड़ लोगों को रोजाना लगे वैक्सीन

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर देश में रोजाना एक करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को भेजे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि 15 अगस्त को राष्ट्र के नाम संबोधन में लाल किले से प्रधानमंत्री ने सभी को मुफ्त वैक्सीन दिए जाने वादा किया था, लेकिन कई राज्यों व शहरों में वैक्सीन प्राइवेट सेंटरों के माध्यम से लोग पैसे देकर लगवा रहे हैं। एआइसीसी जावेद साबरी व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि सरकार 31 दिसंबर तक देश के सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाए जाने का वादा करना भी सरकार झूठा नजर आ रहा है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा व महासचिव मनीष त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इस दौरान आरिफ खान, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, सेवादल अमरदीप जैन, राकेश मोंगा, नीरज कपिल, राकेश वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, फिरोज खान, रिंकू जाटव, सुमित भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें