फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी होने की अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी होने की अफवाहें फैलाई जा रहीं थीं। इसी के चलते कोतवाली सदर बाजार में दो दिन पूर्व कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार करने में जुटी है। इसी के तहत थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव महमूद माजरा निवासी अय्यूब को क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अय्यूब ने सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी होने की अफवाह फैलाई थी। इसके अलावा पुलिस की रडार पर अभी ऐसे कई लोग हैं, जो सोशल मीडिया पर अफवाह फैला चुके हैं। एसएसपी ने ऐसे आरोपियों को चिह्नित करने के लिए साइबर सेल को लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें