सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में अधिक भीड़ होने विन्डो से चढ़ती सवारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर्व के दूसरे दिन भी बसों से अधिक ट्रेनों में भीड़ रही। ट्रेनों के कोच में यात्रियों को सीट नहीं मिली तो खड़े होकर ही सफर करना पड़ा। ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों में आपाधापी मची रही। तीनों अस्थायी बस स्टैंड से बसें भी भरकर चलीं, लेकिन पहले दिन की तुलना में यात्रियों की भीड़ कम रही।
इस बार रक्षाबंधन पर्व दो दिन मनाया गया। इसलिए सरकार ने रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए 48 घंटे मुफ्त यात्रा की सौगात दी। बृहस्पतिवार को ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ रही थी। शुक्रवार को भी रक्षा बंधन पर्व के चलते यात्रियों की भीड़ रही। हालांकि बसों से ज्यादा ट्रेनों में भीड़ देखने को मिली। दोपहर में सहारनपुर आने वाली श्रीगंगानगर और जनसेवा एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनें भरकर आई। ट्रेनें प्लेटफार्म पर आकर रुकीं तो यात्रियों में चढ़ने के लिए आपाधापी का माहौल रहा। जैसे-तैसे यात्री ट्रेन में चढ़ भी गए तो उन्हें सीट नसीब नहीं हुई। अपने गंतव्य तक खड़े होकर जाना पड़ा। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। इसी तरह दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी, मानकमऊ और जेल चुंगी से चल रहे अस्थायी बस स्टैंड पर महिलाएं पहुंची। शुक्रवार को इतनी अधिक मारामारी नहीं रही। लेकिन कई बसों में महिलाओं को सीट नहीं मिली।
सहारनपुर रक्षा बंधन के चलते रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में उमड़ी अधिक भीड़- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में अधिक भीड़ होने विन्डो से चढ़ती सवारी- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में रही अधिक भीड़- फोटो : SAHARANPUR
जेलचुंगी स्थित बस अड़डे पर बसो में चढ़ती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
जेलचुंगी स्थित बस अड़डे पर बसो में चढ़ती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR