फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नव वर्ष के पहले दिन मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में नव वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर नव वर्ष के पहले दिन पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही लोग श्री बालाजी धाम में पहुंचना शुरू हो गए और आरती उपरांत भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए। इसके उपरांत आयोजित कार्यक्रम में जयकारों से भक्तों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने कहा कि आज नए वर्ष की शुुरुआत हुई है। सनातन धर्म में प्रत्येक दिन और उत्सव को उल्लास के साथ मनाया जाता है। आज के दिन हम सभी को प्रभु के चरणों में अपने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, भक्ति, प्रभु कृपा प्राप्ति, समाजसेवा के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वहीं, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, तहसील शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें