फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रक्षाबंधन पर 150 बसों के बढ़ेंगे फेरे, नहीं होगी बहनों को दिक्कत

Tue, 13 Aug 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने रक्षाबंधन पर 150 बसों के अलग-अलग रूटों पर फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में कोई परेशानी न हो। बसों में बहनें निशुल्क यात्रा भी करेंगी। हालांकि निगम के पास अभी तक आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो है, जिनमें निगम और अनुबंधित सहित 700 से अधिक बसों का बेड़ा है। 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। रक्षाबंधन पर बहनों को उनके भाई के घर पहुंचाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सहारनपुर से मेरठ, मुजफ्फरनगर, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, शामली, अंबाला, गंगोह आदि रूटों पर करीब 150 बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यह इसलिए किया जाएगा, ताकि बहनों को यात्रा में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। यहीं नहीं सरकार ने बसों में निशुल्क यात्रा की भी घोषणा है, लेकिन अभी तक निगम को मुख्यालय से लिखित आदेश नहीं मिला है।
क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी चालक व परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं। यदि किसी रूट पर महिलाओं की संख्या अधिक रहेगी तो उस रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वर्कशॉप में बसों को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि रक्षाबंधन पर सभी बसें ऑन रोड रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें