फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 अगस्त को छह थानों पर धरना प्रदर्शन करेंगे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन 21 अगस्त को जनपद के छह थानों पर धरना प्रदर्शन करेगी। भाकियू पदाधिकारियों ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया। भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में जनपद में यह आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में करीब 625 करोड़ रुपये शुगर मिलों पर किसानों के बकाया हैं। जिला महासचिव ने बताया कि 21 अगस्त को चीनी मिलों से संबंधित छह थानों पर धरना प्रदर्शन होगा। इसमें गागलहेड़ी थाने पर जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बजाज शुगर मिल के लिए नागल थाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे। सरसावा थाने पर ब्लाक अध्यक्ष सरदार भोला सिंह की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन होगा। देवबंद थाने पर होने वाले धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष ईश्वर चंद आर्य व ब्लॉक अध्यक्ष विनय करेंगे। नानौता थाने पर प्रदेश सचिव अमीर हैदर जैदी एवं जिला उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता डटेंगे। उतम शुगर मिल शेरमऊ के लिए गंगोह थाने पर धरना-प्रदर्शन की अगुवाई जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार, तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल, ब्लॉक अध्यक्ष बृजपाल सैनी करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन की तैयारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी शुगर मिल से संबंधित थानों पर होने वाले धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए धरना-प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें